अब देखिए मैजिक टीवी को एयरटेल डीटीएच के चैनल न. 631 पर....     अब देखिए मैजिक टीवी को एयरटेल डीटीएच के चैनल न. 631 पर....     अब देखिए मैजिक टीवी को एयरटेल डीटीएच के चैनल न. 631 पर....     अब देखिए मैजिक टीवी को एयरटेल डीटीएच के चैनल न. 631 पर....     अब देखिए मैजिक टीवी को एयरटेल डीटीएच के चैनल न. 631 पर....      अब देखिए मैजिक टीवी को एयरटेल डीटीएच के चैनल न. 631 पर..
ब्रेकिंग न्यूज
टीम में मतभेद के लिए बोर्ड जिम्मेदार- बेदी
पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी ने भारतीय क्रिकेट टीम में मतभेद के लिए परोक्ष रूप से बीसीसीआई को जिम्मेदार ठहराते हुए मंगलवार को यहा कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को गुमराह किया गया है। बेदी ने कहा कि मैं नहीं मानता कि सीनियर खिलाड़ियों का क्षेत्ररक्षण खराब है। सचिन, सहवाग और गंभीर का अपना रुतबा है। लगता है कि धोनी को गुमराह किया गया है। कौन जानता है कि वह बीसीसीआई की राय ही व्यक्त कर रहा हो। अपने जमाने के इस दिग्गज स्पिनर ने यह टिप्पणी धोनी के उस बयान को लेकर की जो उन्होंने हाल में रोटेशन नीति को लेकर की थी। भारतीय कप्तान ने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर का क्षेत्ररक्षण ढीला है जिससे टीम को लगभग 20 रन गंवाने पड़ते हैं। सहवाग ने हालाकि बाद यह कहकर इसे नया मोड़ दे दिया था कि उन्हें रोटेशन का यह कारण नहीं बताया गया है। बेदी ने इसके साथ ही खिलाड़ियों से मीडिया से दूरी बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि हमारे जमाने में मीडिया इतना हावी नहीं था। खिलाड़ियों को मीडिया से दूरी बनाए रखनी चाहिए। सभी को मीडिया के पास आने की जरूरत नहीं है।


ADVERTISMENT
News