
ब्रेकिंग न्यूज
कश्मीर में बर्फीले तूफान से गई 17 जवानों की जान
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा व गांडरबल जिलों में हिमस्खलन के दो हादसों में सेना के 17
जवानों की मौत हो गई है। सेना की श्रीनगर की 15 कोर्प के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जे एस
बरार ने बताया कि बांदीपोरा जिले के गुरेज उप-प्रखंड के दावार गांव में रात के समय सेना का
मुख्यालय हिमस्खलन की चपेट में आ गया था।
उन्होंने कहा कि हिमस्खलन के मलबे से अब तक छह शव निकाले जा चुके हैं। मरने वालों
की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि हिम खंडों के नीचे और जवानों के फंसे होने की आशंका है।
उन्होंने बताया कि ऐसी ही एक अन्य घटना में गांडरबल के सोनमार्ग पर एक सैन्य शिविर
हिमस्खलन की चपेट में आने से तीन जवानों की मौत हो गई।
तीसरा हिमस्खलन गांडरबल के रामवाड़ी इलाके में हुआ। सेना के दर्जनों शिविर इसमें नष्ट हो
गए लेकिन इस हादसे में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।
ADVERTISMENT

News









